एक दिन में दो हत्या-लूट : सेमारी में सूचना सहायक और ऋषभदेव में किशोर की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व ड्यूटी कर घर लौट रहे सूचना सहायक को चाकू मार कर बेग छीन कर भागे व ऋषभदेव में सत्रह साल के युवक रणजीत मीणा को चाकू मार कर घायल कर दिया व दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारम्भिक पूछताछ में दोनों की हत्या करना कबूल किया व खैरवाड़ा व डूंगरपुर क्षेत्र में दर्जनों वारदात करना कबूल किया है।
सलूम्बर एसपी अरशद अली ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया और बताया कि क्षेत्र में बड़ी वारदात को पुलिस ने एक चेलेंज के रूप में लेकर एएसपी अशोक कुमार, डिप्टी मदन लाल विश्नोई, सेमारी थानाधिकारी गजवीर सिंह व साइबर टीम की अलग-अलग टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरप्तार करने में सफलता मिली है। आरोपियों ने चंदोड़ा के निकट पवन नाम के लड़के से फोन लूटा व सेमारी आने बाद सूचना सहायक को चाकू मारकर बेग लेकर ऋषभदेव में तेज गति से बाइक का कट रणजीत को मारने पर उसके द्वारा टोके जाने पर बाइक घुमा कर रणजीत के कान के पीछे चाकू मारकर फरार हो गए। सेमारी में घटना होने के बाद कस्बे में सीसीटीवी चेक कर आगे बढ़ रही पुलिस टीम को जोधपुरिया में पवन द्वारा मोबाईल लूट की बात बताने पर पुलिस को उस मोबाइल की लोकेशन से लीड मिली व एक आरोपी को बंजारिया खेरवाड़ा व दूसरे आरोपी डूंगरपुर जिले से गिरफ्तार किया । तीन संदिग्ध आरोपीगण अशोक पिता शांतिलाल अहारी जाति मीणा उम्र 23 वर्ष निवासी खानिया लिमडी पुलिस थाना खेरवाडा जिला उदयपुर, रोहित उर्फ पिन्टु पिता रामलाल डामोर जाति मीणा उम्र 24 वर्ष निवासी बंजारिया पुलिस थाना खेरवाडा जिला उदयपुर, रवि पिता कान्तिलाल जाति मीणा उम्र 20 वर्ष निवासी उपला फला कारछा पुलिस थाना खेरवाडा जिला उदयपुर को डिटेन किया जाकर मनोवैज्ञानिक तरिके से पुछताछ की गयी तो तीनों आरोपियों ने सेमारी थाना क्षेत्र में सूचना सहायक से लूट की नियत से हत्या करना एवं उपरोक्त सभी घटना कारित करना स्वीकार किया गया। हर तीनो आरोपीगण से गहनता से अनुसंधान जारी है।
