जोशी को बनाया विप्र फाउंडेशन के जिला संरक्षक
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ (जोन-1ए) के प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा एवं पूर्वी देहात युवा प्रकोष्ठ उदयपुर जिलाध्यक्ष सुनील पालीवाल के निर्देशानुसार विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ पूर्वी देहात जिला उदयपुर में वर्ष 2024-26 कार्यकारिणी के लिए कुंतल जोशी को जिला संरक्षक मनोनीत किया गया। जिला उपाध्यक्ष हंसमुख औदिच, जिला संगठन मंत्री रवि मेनारिया , जिला सचिव यश पालीवाल, जिला संयुक्त सचिव त्रिभुवन नागदा को मनोनीत किया।
समाज के प्रति जोशी लम्बे समय से कार्य करते आए हैं उसी को देखते हुए उन्हे संरक्षक की भूमिका दी गई।
बतादें की जोशी भाजपा मे भी काफी सक्रिय हैं और विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में मावली से दावेदारी की थी।
