नवल योग सेवा संस्थान व लायंस क्लब लेक सिटी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रोटोकॉल पूर्व अभ्यास शिविर का हुआ आयोजन

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में स्वस्थ हृदय और स्वस्थ जीवन व ऑक्सीजन शरीर में बनाने हेतु 8 जून 2024 शनिवार को लायंस क्लब लेक सिटी ,उदयपुर व नवल योग सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रोटोकॉल पूर्व अभ्यास शिविर का आयोजन 6:00 से 7:15 बजे तक ऑक्सीजन हब राजीव गांधी गार्डन में किया गया। नवल योग सेवा संस्थान के अध्यक्ष। शोभा बाबेल ने बताया कि प्रतिभागियों हेतु स्वागत उद्बोधन लायंस क्लब लेक सिटी अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान ने दियाl नवल योग सेवा संस्थान की निदेशक व योगाचार्य मीना जैन के निर्देशन में निमिषा जैन, युवराज राजपुरोहित ,भूमिका तिवारी, अचल शंकर ,जानवी परिहार, रिंजल चौधरी, किरण तांतेड, निर्मल चौधरी ने योग का प्रदर्शन कर शिविर को संपन्न करवाया lशिविर में लायंस क्लब सचिव राजमल ओस्तवाल, जोन चेयरमैन केजी मूंदड़ा ,आकाश बागरेचा, सुरेश जी तांतेड , के के शर्मा, सुधीर जी पोद्दार ने योग के प्रति अपने उद्गार प्रकट किया l स्माइली बॉल्स के साथ स्वस्थ हृदय के लिए बहुत ही सुंदर एक्टिविटी करवाई गईl शिविर में महिलाओं, बच्चों, पुरुषों मैं बहुत बढ़ चढ़कर हिस्सा लियाl अगला प्रोटोकोल अभ्यास शनिवार 15 जून 2024 को गुलाब बाग में रहेगा

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!