उदयपुर : क्रूजर गाड़ी पर पथराव, बेकाबू होकर 20 फिट खाई में गिरी,9 लोग घायल

सलूंबर जिले में बीती रात को क्रूजर गाड़ी पर पथराव होने से उसमें सवार 9 लोग घायल हो गए। इस दौरान गाड़ी बेकाबू होकर मुख्य सड़क से करीब 20 बीस फीट गहरी खाई में गिर गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर परसाद थाने से जाब्ते के साथ थानाधिकारी उमेशचन्द्र सनाढ्य मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में खेरवाड़ा मुंडवाड़ा गांव से बारात खरबर के काकरवली गांव में स्कूल के पास आई थी। शादी होने के बाद वापस बारात लौटने के दौरान करीब 4 किलोमीटर दूर क्रूजर पर पथराव हुआ। इस बीच एक पत्थर गाड़ी चालक को लगा जिससे गाड़ी बेकाबू होकर सीधे 20 फीट नीचे खाई में गिर गई और पथराव करने वाले भाग निकले। जहां गाड़ी ऊंचाई से गिरी वहां नीचे खेत थे। घटना में जीप में सवार 9 लोग घायल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार परसाद में कराया और बाद में सात जनों को उदयपुर रेफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना में मांगीलाल पुत्र थावरचंद, अर्चना पुत्री करण, प्रियांश पुत्र सोमाराम, आनन्द पुत्र बद्रीलाल, जितेंद्र पुत्र मोतीलाल, संगीता पुत्री प्रकाश, करण पुत्र राजू, संजय पुत्र लक्ष्मण, लक्ष्मी पुत्र बंशीलाल घायल हो गए थे।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!