ऋषभदेव । आईसीआईसीआई आरसेटी, ऋषभदेव में विषय पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग के प्रशिक्षणर्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया एवं इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर के सभी विद्यार्थियों एवं सभी स्टाफ ने शपथ ली l इस मौके पर प्रशिक्षण समन्वयक कौशलेंद्र सिंह रघुवंशी एवं अन्य स्टाफ इमरान खान, विशाल कुमार मीणा, मुकेश कुमार मीणा उपस्थित रहेl