ऋषभदेव : बाइक सवार तीन युवकों ने 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से किया हमला,उपचार के दौरान मौत

ऋषभदेव नगर में पगल्याजी रोड पर सोमवार को बाइक सवार बदमाशो ने 17 वर्षीय युवक पर चाकु से हमला कर घायल कर दिया जिसकी बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई । थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि रणजीत पुत्र कालूराम भील उम्र 17 वर्ष निवासी पाटिया कड़ियानाला अपने भाई के साथ नगर के पगल्याजी रोड पर स्थित नाकोड़ा नगर में रह कर कोचिंग कर रहा था । वह सोमवार को सब्जी लेने के लिए बाजार जा रहा था की तभी बाइक सवार तीन बदमाशो ने उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके सर के पीछे चोट लगी । लहूलुहान अवस्था में ही वह अपने कमरे पर भाई के पास गया और उसे पूरी घटना की जानकारी दी । उसका भाई तुरंत उसे सीएचसी ऋषभदेव लाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया । रणजीत की बुधवार को उपचार के दौरान एमबी चिकित्सालय उदयपुर में मौत हो गई । सूचना मिलने पर थानाधिकारी घनश्याम सिंह एवं एएसआई उदयपुर पहुचे जहा मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया । मृतक के पिता द्वारा अज्ञात बदमाशो के खिलाफ़ मामला दर्ज करवाया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!