श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न : टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण,सरदार पटेल जयंती पर राजकीय अवकाश सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सल्लाडा स्थित कुलदेवी माता मंदिर में हुआ। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाटीदार मसोटिया,विशिष्ट अतिथी प्रदेश महामंत्री अनार सिंह पटेल, उपाध्यक्ष राकेश पाटीदार,मीडिया प्रभारी निलेश पाटीदार,राजेंद्र सिंह पटेल,हेमंत पाटीदार रहे।अध्यक्षता सलूंबर जिला अध्यक्ष भैरूलाल पटेल झाडोल ने की। बैठक मे टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण,सरदार पटेल जयंती के उपलक्ष में राजकीय अवकाश तथा समग्र पटेल,पाटीदार,डांगी समाज को अपने हक और अधिकार के लिए एक होकर आवाज उठाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।साथ ही सलूंबर जिला अध्यक्ष पद पर भेरुलाल पटेल को शपथ ग्रहण करवाई गई तथा पुरी जिला कार्यकारिणी का गठन कर सूची प्रदेश कार्यालय भिजवाने का निर्देश दिया गया।इस बीच रमेश पटेल,हीरालाल पटेल ओडवाड़िया,लालूराम पटेल भिंडर,खेमराज पटेल जयसमंद,ओडवाड़िया उप सरपंच हीरालाल पटेल आदि उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष भेरूलाल डांगी ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
