भटेवर में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों को कैरियर के प्रति किया जागरूक
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । शिक्षा एवं कैरियर के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने को लेकर कैरियर गाइडेंस सेमिनार का भटेवर स्थित नाइस कम्प्यूटर में रविवार को आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सेमिनार में रसायन विज्ञान विशेषज्ञ भगवान पाराशर ने कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा पर चर्चा की। कृषि विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. के. सी. अहीर ने विद्यार्थियों को सफलता के मूल मंत्र एवं कृषि विज्ञान के बारे में विस्तृत रूप से बताया। वेटरनरी विशेषज्ञ डॉ. ए. जैन ने विभिन्न संकायों के कार्यक्षेत्र के बारे में बताया। वनस्पति विज्ञान विशेषज्ञ ड़ॉ. मोहित पारीक ने विज्ञान के महत्व पर चर्चा की। ड़ॉ. जी. एल. जाखड़ ने मेवाड़ क्षेत्र में शिक्षा की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य में उचित कदम उठाने हेतु विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान विशेषज्ञ भगवान पाराशर ने किया। इस सेमिनार में नाइस कंप्यूटर के निदेशक भगवतीलाल मेनारिया एवं भटेवर एवं आसपास क्षेत्र के करीब 90 अभिभावक एवं विद्यार्थी शामिल हुए।
