ऋषभदेव थाना क्षेत्र में NH 48 पर लूट की वारदात : 3 तोला सोना और 20000 हजार रुपए ले उड़े बदमाश

उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में बाइक सवार कुछ बदमाशो ने शनिवार को उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे NH 48 पर कागदर के अमरा घाटी के समीप लूट की वारदात को अंजाम दिया । बदमाश हजारों रूपए और लाखों के जेवरात ले उड़े । थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि प्रार्थी अशोक पिता ओगड़ाराम प्रजापत उम्र 36 वर्ष निवासी मांडा सोजत रोड पाली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है की वह उसके परिवार के साथ सूरत से आ रहा था की शनिवार को सुबह 5 बजे हाईवे पर कागदर के समीप अमरा घाटी पर पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकी तो दो पावर बाइक सवार 3 4 युवक हाथ में कूट एवं छुरा ले कर आए और छीना झपटी कर गाड़ी से उतरे मेरे भाई रामलाल से 20000 रूपए एवं गाड़ी में बैठी मेरी पत्नी शोभादेवी के गले से 1 तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र ,2 तोला वजनी सोने की चेन तथा मेरे जेब से पर्स जिसमे 850 रूपए, फोटो और मेरे जरूरी कागजात थे लूट कर ले गए । केवल 2 मिनट में वारदात को अंजाम देकर कागदर स्थित आवासीय होस्टल की तरफ भाग गए । प्रार्थी के अनुसार लूट की वारदात के अंजाम देने वाले 22-23 साल के युवा थे । पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!