राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न 

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उदयपुर में बन रहै दो मंजिला निर्माणाधीन विशाल भवन की प्रथम तल की छत भराई का कार्य पूरा , 

 शिक्षकों में बेहद खुशी का माहौल रहा ,सभी ने गुड धनिया खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया

 52 वर्ष पूर्व (1972 में ) पूर्व शिक्षक भवन बनाने का सपना छत भराई के साथ पूरा हुआ 

 50 लाख खर्च, डेढ़ करोड़ की और आवश्यकता, दिल खोलकर सहयोग देने की अपील

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया  । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला की अध्यक्षता में आज गुरुवार को जिला बैठक का आयोजन उदयपुर में हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के निर्माणाधीन भवन पर आयोजित की गई । जिला मंत्री वगत लाल शर्मा जिला बैठक का संचालन किया । जिलाध्यक्ष झाला ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिले की समस्त

उपश।खाओ के अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री एवं कोषाध्यक्ष तथा विशेष आमंत्रित सदस्य बैठक में शामिल हुए । जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशनुसार निर्माणाधीन भवन पर गुरुवार प्रात बैठक शुरू होने से पूर्व ही जिला पदाधिकारी पहुंच गए निर्माणाधीन भवन की प्रथम तल की छत भराई का शुभ मुहूर्त भी आज ही होने से शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर छत भराई का कार्य शुरू कर दिया गया । विश्व के सर्वाधिक पसंदीदा शहरो में से एक पर्यटन शहर, झीलों की नगरी उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 4 के पोश इलाके में तीन तरफा रोड वाले 9000वर्ग फीट के विशाल भूखंड पर यूआईटी द्वारा स्वीकृत नक्शे अनुसार (सेट बैक छोड़ने के बाद संपूर्ण भूखंड पर करीब 7000 वर्ग फीट पर ) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के बन रहै दो मंजिला निर्माणाधीन विशाल भवन पर आज प्रातः सवा छ बजे से प्रथम तल की छत भराई का कार्य शुरू कर दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों में बेहद खुशी का माहौल रहा ,सभी ने गुड धनिया खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। जिला मंत्री वगत लाल शर्मा ने बताया कि करीब 52 वर्ष पूर्व (1972 में )संघठन में दूर दृष्टि रखने वाले वरिष्ठ जनों द्वारा भूखंड खरीद कर भविष्य में शिक्षक भवन बनाने का सपना इस छत भराई के साथ ही आज पूरा हुआ । ऐतिहासिक एवं उपलब्धि भरे कार्य के लिए पिछले 5- 6 दशको पूर्व से निरंतर एवम वर्तमान में तन मन धन से सहयोग देने वाले सभी शिक्षक वृंद एवं पदाधिकारी साधुवाद के पात्र है। ये भवन समूर्ण शिक्षक समाज के लिए एक गौरव का केंद्र होगा।

जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन ने बताया कि उपशाखाओ के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष अपनी कैश बुक ,पासबुक एवं वाउचर बैठक में लाये , कैशबुक का अंकेक्षण ऑडिटर नटवर लाल पांचाल द्वारा किया गया । झाला ने बैठक को संबोधित करते हुए निर्माणाधीन भवन की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा की भवन निर्माण पर प्रथम तल की छत भराई के साथ ही 50 लाख रुपए का खर्च हो चुका है जो जमा पूंजी संघ के पास में एफ डी के तौर पर थी वह समस्त राशि खर्च की जा चुकी है,आगे के निर्माण के लिए सभी उप शाखोंओ से अपनी अपनी सदस्य संख्या के आधार पर स्वैच्छिक सहयोग राशि एकत्र करने की कार्य योजना बनाने का आह्वान किया तथा सभी शिक्षकों से दिल खोलकर सहयोग राशि देने की अपील की। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौबीसा ने सभी शिक्षकों का सहयोग देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत,जिला संगठन मंत्री चंद्रशेखर परसाई,संगठन के संरक्षक एवं वरिष्ठतम सदस्य शंकर लाल वया ,

जिला सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह पवार,अतिरिक्त जिला मंत्री हेमंत मेनारिया,अतिरिक्त जिला मंत्री शंकर लाल जाट,जिला उपसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार जोशी, जिला सह संगठन मंत्री करण सिंह झाला, जिला महिला कार्य समिति सदस्य प्रतिभा राव, सहित अनेक पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे । सत्र 2024- 25 की सदस्यता पर चर्चा की गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!