ऋषभदेव कांच मंदिर में प्रतिमाओं का शुद्धिकरण यज्ञ में दी आहुतियां
ऋषभदेव के आदिनाथ दिगंबर जैन नरसिहपुरा मंदिर में विधान कर चंद्रनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान कर अन्य प्रतिमाओं का शुद्धिकरण समारोह संपन्न हुआ । यह जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया कि मंदिर में मूलनायक आदिनाथ भगवान की प्रतिमा 1948 में पंडित महेंद्र कुमार महेश ने स्थापित की थी । आर्यिका चेत्य श्री के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य सुधीर मार्तंड के निर्देशन में विविध धार्मिक अनुष्ठान हुवे । आर्यिका ने प्रवचन सभा में कहा बाहरी शुद्धि की अपेक्षा आत्मा की आंतरिक शुद्धि की जरूरत हे। सयोजक दिनेश वाणावत ने श्रीजी पर पंचामृत अभिषेक और सौधर्म इंद्र सेठ राजमल कोठारी ने महा शांति धारा की। कुबेर रमेश पंचोली, ईशान इंद्र रमेश बोहरा, इंद्र सिद्धार्थ पंचोली ,उज्ज्वल वाणावत, रोशन भाणावत ,प्रवीण भंवरा ,ओमप्रकाश वाणावत परिवार वालों ने क्वाथ कल्शो से प्रतिमाओं का शुद्धिकरण किया । विद्वान प्रतिष्ठाचार्य सुधीर मार्तंड ने संकट मोचन विधान कराकर प्राचीन प्रतिमाओं का शुद्धिकरण किया। सौधर्म इंद्र सेठ राज मल कोठारी परिवार ने चंद्र नाथ भगवान, कुबेर रमेशचंद्र पंचोली परिवार ने शांतिनाथ , ईशान इंद्र रमेश बोहरा परिवार ने धर्म नाथ प्रभु की प्रतिमा विराजमान की। इससे पूर्व श्रीजी की शोभा यात्रा ढोल नगाड़े के साथ कांच के मंदिर से नेहरू बाजार, सदर बाजार, जोहरी मार्ग से होती हुई केशरियाजी मंदिर पहुंची, वहा पर तीर्थ रक्षा कमेटी ने श्रीजी की आरती उतारी। शोभायात्रा पुनः कांच के मंदिर पहुंची वहा विधि विधान सहित प्रतिमा विराजमान की गई । सभी इंद्रो ने पूजा कर हवन में आहुति दी। इस मौके पर समाज के सेठ राजमल कोठारी ,अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन , उपाध्यक्ष धनपाल भंवरा, महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, धर्म मंत्री मुकेश गांधी, निर्माण मंत्री नरेंद्र कुमार जैन, महावीर प्रसाद कोठारी, महावीर प्रसाद गंगावत, वित्त मंत्री बसंत भंवरा ,गुरुकुल के उपाध्यक्ष सुरेश कोठारी, महामंत्री सुंदर लाल भाणावत , तीर्थ रक्षा कमेटी के महामंत्री पधुमन भंवरा ,जैन नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष हितेश भंवरा ,सयोजक दिनेश वानावत ,महिला मंडल अध्यक्ष महालक्ष्मी पंचोली, उपाध्यक्ष ममता कोठारी , सह मंत्री श्वेता दोवडिया, धर्म मंत्री उषा भंवरा सहित कई समाज जन उपस्थित थे।



