मावली : ऐ डिवाईन पब्लिक स्कूल मे 10वीं बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के ऐ डिवाईन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं बोर्ड में होनहार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में अपने विद्यालय का श्रेष्ठ परिणाम दिया है ।
विद्यालय के डायरेक्टर आशा मेहता ने बताया कि विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में
उत्कृष्ट प्रदर्शन करके बाजी मारी है।
डायरेक्टर आशा मेहता ने सभी अभिभावकों को विद्यार्थियों व विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी।
सभी छात्रों के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम का श्रेय अभिभावक को व शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया।



