MGGS ऋषभदेव का शत प्रतिशत परिणाम
ऋषभदेव । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा में गुणात्मकता के साथ शत प्रतिशत परिणाम दे कर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ऋषभदेव ने कीर्तिमान रचा है। इस संबंध में विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती रेणुका थ्योफ्लस ने बताया कि परीक्षा में प्रविष्ट कुल 34 परीक्षार्थियों में से 31 प्रथम श्रेणी एवं 03 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए जिसमें से कुल 7 बालिकाएं गार्गी पुरस्कार (75%से अधिक प्राप्तांक होने पर छात्राओं को दिया जाने वाला पुरस्कार) हेतु पात्र हैं। परिणाम के अनुसार विद्यालय के छात्र पुण्य जैन ने 94.50%, असीमराज मेघवाल ने 93.17%, अनोखी मेघवाल ने 91.50% तथा रॉबी दर्जी ने 90.50% अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमशः प्रथम,द्वितीय,तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय विद्यालय का माशिबो राजस्थान द्वारा पूर्व में जारी कक्षा 12वीं कला संकाय का भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें स्नेहा कलाल ने 93.80% व जैना पटेल ने 92.20% अंक हासिल कर पूरे ऋषभदेव क्षेत्र में अपना व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया था। प्रिंसिपल ने श्रेष्ठ परिणाम के लिए सभी परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापक गणों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



