डबोक आनंद विद्या भारती स्कूल के 10वीं बोर्ड मे बच्चो ने फहराया परचम
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के डबोक गांव के आनंद विद्या भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं बोर्ड में होनहार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में अपने विद्यालय का श्रेष्ठ परिणाम दिया है ।
विद्यालय के डायरेक्टर महेश पालीवाल व यामिनी पालीवाल ने बताया कि विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में
उत्कृष्ट प्रदर्शन करके बाजी मारी है। जिसमे कनिष्का परिहार 94.50%, चंचल लोहार ने 93.83% प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
स्कूल स्टाफ ने सभी अभिभावकों को विद्यार्थियों को बधाई दी।
सभी छात्रों के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम का श्रेय अभिभावक को व शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया।



