मावली : हीटवेव को लेकर एसडीएम डामोर ने किया ओचक निरीक्षण
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड अधिकारी मनसुख राम डामोर ने भीषण गर्मी मे क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र, गौशाला का ओचक निरीक्षण किया। भीषण गर्मी ओर हीटवेव को मद्देनजर रखते हुए डामोर ने गोकुल गौशाला विजनवास,उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साकरोदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला प्रबंधन को गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए बचाव हेतु दिशानिर्देश दिए। चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि हीट वैव एवं लू को देखते हुए अस्पताल मे कूलर, पंखे,वाटर कूलर आदि आवश्यक रुप से क्रियाशील रहे। इसके साथ ही मावली बस स्टेण्ड लगाये गए छाया व पानी की व्यवस्थता का निरीक्षण किया।

