राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)की जिला कार्यकारिणी बैठक आज गुरुवार को,शिक्षक संघ के उदयपुर सेक्टर 4 में निर्माणाधीन भवन पर प्रातः 8:00 बजे से होगी बैठक
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला के निर्देशानुसार जिला मंत्री वगत लाल शर्मा ने गुरुवार 30 मई को जिला बैठक का आयोजन किया है जिला बैठक उदयपुर में हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के निर्माणाधीन भवन पर आयोजित की जाएगी। जिला मंत्री शर्मा ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिले की समस्त 19 उपशाखाओ के अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री एवं कोषाध्यक्ष तथा विशेष आमंत्रित सदस्य बैठक में शामिल होंगे। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशनुसार निर्माणाधीन भवन पर गुरुवार प्रात 8:00 बजे बैठक शुरू होगी । समस्त उपश।खाओ के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष को अपनी कैश बुक ,पासबुक एवं वाउचर बैठक में लाने के निर्देश दिए गए हैं ,बैठक में सभी उपशाखओ की कैशबुक का अंकेक्षण करने के साथ ही निर्माणाधीन भवन की प्रगति से अवगत कराते हुए सत्र 2024- 25 की सदस्यता पर चर्चा की जाएगी।
