मजदूर किसान हक संगठन ने मनरेगा में 300 दिन काम तथा 400 रुपये मजदूरी देने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । मजदूर किसान हक संगठन ने मनरेगा में 300 दिन काम तथा 400 रुपये मजदूरी देने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी जवाहर राम चोधरी के मार्फत प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।मजदूर किसान हक संगठन के सचिव शान्ति लाल डामोर ने बताया कि देश में बढती बेरोजगारी से शहरों तथा गांवों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। ऐसे में शहरों तथा गांव में लोगों को मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत में ही काम दिया जाता है पर सभी इच्छुक व्यक्तियों को काम नही मिल मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी को नरेगा में काम दिया जाना चाहिए जिससे विकास कार्य भी होगा तथा स्थानीय महिला एवं पुरुषों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।संगठन के पुर्व उपाध्यक्ष गणेश डामोर ने बताया कि मनरेगा में लोगों को सिर्फ 100 दिन तथा 255 रुपए मजदूरी देने का दावा किया जाता है लेकिन धरातल पर यह वादा भी पुरा नही हो रहा है तथा कागजों में ही 100 दिन तथा 255 रुपए दिखा दिये जाते हैं।संगठन के सदस्य नानाभगत ने बताया कि ज्ञापन में मनरेगा में साल में 300 दिन काम देने तथा महंगाई को देखते हुए नरेगा के मजदूरों को कम से कम 400 रुपये दैनिक मजदूरी दिए जाने मांग की गई है।ज्ञापन देने में संगठन के साथी केलाशचन्द्र खराडी, दिनेश मेघवंशी आदि मोजुद रहे।
