रवि ने दसवीं में 93.33% अंक लाकर बढ़ाया विद्यालय ,गांव एवं परिवार का मान,चार्टर्ड अकाउंट बनना चाहता है रवि
उपलब्धि का श्रेय उसने अपनी बड़ी बहन आरती और वर्षा को दिया
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । निकटवर्ती गांव खरसान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं में अध्यनरत रवि हिंगावत (मेनारिया) में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज जारी किए दसवीं के परीक्षा परिणाम में 93.33 प्रतिशत अंक लाकर परिवार, गांव एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है रवि के पिता खूबी लाल कृषि एवं दूध की सप्लाई एवं अखबार वितरण का कार्य करते हैं पिता खूबी लाल मेनारिया ने बताया कि रवि ने अंग्रेजी में 99%, संस्कृत में 98% तथा विज्ञान व गणित में 95% अंक हासिल करते हुए 600 में से 560 अंक हासिल किए। रवि ने बताया कि विद्यालय में प्रथम आना उसका लक्ष्य था ,उसने सेल्फ स्टडी करते हुए बिना कोचिंग गए यह उपलब्धि हासिल की है, प्रतिदिन 5 से 6 घंटे की पढ़ाई की। सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक एवं रात्रि को 9:00 बजे से 11:00 बजे तक नियमित अध्ययन किया। इस उपलब्धि का श्रेय उसने अपनी बड़ी बहन आरती और वर्षा को दिया जिसने उसे गणित एवं विज्ञान का पूरा कोर्स कंप्लीट करवाया एवं अन्य विषयों में भी जहां कहीं पर भी जरूरत पड़ी अध्यापन करवाया। रवि ने बताया कि वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंट बनना चाहता है इसके लिए 11वीं क्लास में कॉमर्स विषय को चुनेगा इसकी जानकारी परिजनों को मिलने पर घर विद्यालय एवं गांव में खुशी का माहौल है, रवि को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग रहा है।
