प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय का 99 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ, नितेश पटेल । प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय चावण्ड ने 12 बोर्ड में शानदार परिणाम के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा।कक्षा दसवीं में माधवी पण्डया 96 प्रतिशत,प्रतिभा मीणा 90,लक्षिता पटेल 88,तनिष्क तेली 87,वंश जोशी 86,जानवी कुम्हार 85,प्रियांशु करगी 85,संजीवनी कलाल 84,जेमील 83,मनीष पटेल 83,कुशल कलाल 82,किशन पटेल ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।संस्थान के निदेशक प्रकाश चंद्र शर्मा ने छात्रों को बधाई देते हुए मिठाई वितरित की। संस्थान के निदेशक मुकेश शर्मा,बसंत कलाल व प्रधानाचार्य पिंकी सिंह ने भी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छात्रों को कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
