मावली व्यास अकादमी मे 10वीं बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के गढवाड़ा के व्यास अकादमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के 10वीं बोर्ड में होनहार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में अपने विद्यालय का श्रेष्ठ परिणाम दिया है । विद्यालय के निदेशक ललित व्यास ने बताया कि विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में गर्वित वर्मा 94.33, आस्था ठक्कर 94.17, प्रियांशु टांक 93.67 ,सौम्या स्वर्णकार 92.83, दीशि पवार 92.67,प्राची पालीवाल 92.17, खुशी प्रजापत 92, तिथि व्यास 91.67, माही पालीवाल 91.33, अभिषेक देवपुरा 90.33, अंबर शर्मा89.00, दिव्यराज पालीवाल 89.00, विनीत व्यास 88.83, लविष्का सोनी 88.17, सिद्धार्थ जैन 86.17, यथार्थ शर्मा 86.17, रिद्धिमा पालीवाल 85.83 उत्कृष्ट प्रदर्शन करके बाजी मारी है। निदेशक ललित व्यास ने सभी अभिभावकों को विद्यार्थियों व विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी तथा विद्यालय के प्रशासक युगल किशोर शर्मा, प्रधानाचार्य तिलकेश पालीवाल, शारीरिक शिक्षक कमलेश जोशी, भरत कुमार व्यास,मुकेश बैरागी ने भी सभी छात्रों के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम का श्रेय अभिभावक को व शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया।
