उपखंड अधिकारी डामोर ने किया दौरा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखण्ड अधिकारी ने चंगेड़ी, फतहनगर व चन्देसरा का किया दौरा उपखंड अधिकारी मनसुख राम डामोर ने भीषण गर्मी के मद्देनजर उपखंड क्षेत्र के चंगेड़ी तथा फतहनगर का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने घरो मे जाकर ग्रामीणो से पेयजल आपूर्ति के सम्बन्ध मे जानकारी ली। चन्देसरा के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर निर्देशित किया चिकित्सालय परिसर मे पेयजल व्यवस्था रखने तथा अस्पताल मे आने वाले मरीजो को उसी दिन चिकित्सा जांच रिपोर्ट उसी दिन उपलब्ध करवाए अस्पताल के टाॅयलेट की स्वच्छता बेडसीट समय पर बदलने हेतु निर्देशित किया। उपखंड अधिकारी ने गायनिक वार्ड तथा अस्पताल मे भर्ती मरीजो व उनके परिजनो से चर्चा कर अस्पताल मे प्रदान की गयी चिकित्सा सुविधाओ की जानकारी ली।साथ ही चिकित्साधिकारी चन्देसरा को निर्देश प्रदान किए कि हीट वैव को लेकर पर्याप्त इंतजाम रखे जावे।
