मावली उपजिला चिकित्सालय कि राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित
मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय की राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक मंगलवार को आयोजित की। विधायक पुष्कर लाल डांगी एवं अति.मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रागिनी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में लू -ताप घात से सम्बंधित एवं अन्य बीमारियों से आने वाले रोगियों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लू-ताप घात प्रबंधन कक्ष, जेएसवाई वार्ड,प्रसूति कक्ष एवं आपातकाल कक्ष में पीने के पानी के लिए वाटर कूलर क्रय करना एवं उपरोक्त वार्ड में कूलर,पंखे की सुचारू रूप से व्यवस्था करने के लिए क्रय करना अस्पताल में 24×7 बिजली एवं पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपकरण तथा इन्वेंटर,बैट्री एवं डीजी सेट में 200 लीटर डीजल उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए। विधायक द्वारा निर्देश दिए गए कि रोगियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक खर्च करके अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाए। और आचार सहिता समाप्त होने के बाद उप जिला अस्पताल मावली में चिकित्सकों एवं नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा एवं नए भवन निर्माण के लिए भी सरकार द्वारा बजट उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोहर सिंह,उपाध्यक्ष डॉ.एल सी चारण, डॉ. संजय पालीवाल, डॉ. आर के गोयल,डॉ. दिलीप सोनी,डॉ. बाबूलाल आचार्य, चेयरमैन भूपेंद्र सिंह गुर्जर सहित नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।
