कल्याणपुर : आदिवासी विकास संगठन के बैनर तले अहमदाबाद में जाकर आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कत को लेकर बैठक का आयोजन

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । आदिवासी विकास संगठन ने बैनर तले अहमदाबाद में जाकर आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कत को लेकर की बैठक आयोजित की गई बैठक में बताया कि किन्नरों द्वारा जबरदस्ती पैसे मांगकर परेशान किया जा रहा हैं उसको लेकर अहमदाबाद आने जाने वालों यात्रियों के पास जबरदस्ती रुपए मागने से यात्रियों में व्यापक स्तर पर परेशान किया जा रहा है निजी बस संचालक किन्नरों को देखकर बस रोक देते हैं और गाड़ियों में चढ़कर सभी से रुपए मांगते हैं सभी से 100 रुपए से ज्यादा ही मांगते हैं, 10,20 रुपए देने से इंकार कर देते हैं और नही देने पर गाली गलौज करते हैं और मारपीट भी कर लेते हैं। अभी दो दिन पहले एक यात्री ने पैसे नहीं दिए तो उसके साथ मारपीट भी की ओर मां बहन की गालियां निकालते हैं | आदिवासी विकास संगठन ने मीटिंग करके मेमनगर एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग करी है | बस संचालक को भी पाबंद करने का निर्णय लिया है कि बस में कोई भी किन्नर को बस में चढ़ने नही | अगर बस संचालक किन्नरों को देखकर बस रोक देंगे और चढ़ने देंगे तो अहमदाबाद उदयपुर हाई वे रोड जाम करने का निर्णय लिया है और उस बस में किसी को आने जाने से बंद किया जाएगा साथ ही पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि किन्नरों को गाड़ियों में चढ़कर भीख नहीं मांगने के लिए पाबंद करे और यात्रियों को परेशान नहीं करे, अगर समय पर परेशानी दूर नहीं की तो रोड जामकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मीटिंग में आदिवासी विकास संगठन के अध्यक्ष खेमराज ने सभी का संबोधन किया, मीटिंग में सुनील रोत, गतूलाल सुरेश परमार, सुरेश गमेती, ऋषभदेव से महेंद्र कलासुआ, सुंदर लालजी, नारायण रिंकेश, रमेश नानोमा उपस्थित रहे। साथ हीमीटिंग और ज्ञापन की रूप रेखा संगठन के निर्देशक रणछोड़ अहारी के मार्गदर्शन में मीटिंग संपन हुई । आदिवासी विकास संगठन निरंतर सर्व समाज के हित में लेकर निरंतर प्रयास कर रहा है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!