डुंगरपुर : बांध में डूबने से देवरानी-जेठानी की मौत, देवरानी की 3 महीने पहले ही हुई थीं शादी

बांध में कपड़े धोने के बाद नहाने उतरी देवरानी-जेठानी गहरे पानी में डूब गई। आसपास कपड़े धो रही अन्य महिलाओं के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर करीब 1 बजे डूंगरपुर के सरोदा थाना क्षेत्र के गड़ावासन एनिकट (बांध) पर हुआ। देवरानी की शादी तो 3 महीने पहले ही हुई थी।

सरोदा थाना एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया- गड़ावासन गांव की रहने वाली 2 महिलाएं कपड़े धोने गई थी। देवरानी उर्मिला (23) पत्नी महेंद्र कलासुआ और उसकी जेठानी जसोदा (26) पुत्र राजेंद्र कलासुआ दोनों सोमवार दोपहर गड़ावासन बांध में कपड़े धोने गई। कपड़े धोने के बाद दोनों बांध में नहाने उतर गई। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चली गई, जिससे दोनों डूबने लगी। उनकी बचाने-बचाने की आवाज सुनकर बांध के बाहर कपड़े धो रही दूसरी महिलाएं चिल्लाई। जिस पर आसपास के लोग दौड़कर आए। वहीं, गांव के लोग भी पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों पानी के गहराई में डूब गई थी।

लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी के बाहर निकाला, लेकिन डूबने से दोनों की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर सरोदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, दोनों के पीहर नंदोड और खड़लई गांव से भी लोग पहुंच गए। पुलिस दोनों के शव को सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए, जहां पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

3 महीने पहले हुई थी उर्मिला की शादी

देवरानी उर्मिला पत्नी महेंद्र कलासुआ की शादी 3 महीने पहले ही 17 फरवरी 2024 को हुई थी। वहीं, जेठानी जसोदा की शादी के 7 साल हो चुके हैं। उसके कोई बच्चा भी नहीं है। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं की मौत को लेकर जांच कर रही है।

एक दिन पहले ही घर आया था पति

मृतका उर्मिला का पति महेंद्र अहमदाबाद में होटल पर काम करता है। शादी के बाद वह होटल पर काम करने गया था। वह रविवार शाम को ही अहमदाबाद से अपने घर आया था। वहीं, मृतका जसोदा का पति राजेंद्र मुंबई में होटल पर काम करता है। घटना के बाद वह मुंबई से अपने घर के लिए रवाना हो चुका है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!