उदयपुर : फूड पॉइजनिंग से 3 की मौत, 20 से अधिक गंभीर घायल,कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी पहुंचे अस्पताल

उदयपुर जिले के कोटडा तहसील में शादी के जीमण में भोजन – शराब पीने के बाद ग्रामीणों की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद कोटड़ा हॉस्पिटल में मरीजों की कतार लग गई है।केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी हॉस्पिटल पहुंच कर मरीजों के हाल चाल के बारे में जानकारी ले रहे है। गंभीर मरीज गुजरात के अस्पतालों में रेफर किए गए है। कोटडा तहसील के सावन क्यारा गाँव में शादी का सामूहिक भोज कार्यक्र में सोमवार रात था। देर रात ग्रामीणों की तबियत बिगड़ गई। कोटड़ा के बोर्डि कला और गोंदलवाड़ा गाँव के ग्रामीण फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार बताए जा रहे है। पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!