नवल योग सेवा संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु नि: शुल्क योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास शिविर का हुआ आयोजन
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के उपलक्ष्य में सुखाड़िया समाधि उपवन में रविवार को नवल योग सेवा संस्थान द्वारा प्रातः 6:00 बजे से 7:15 बजे तक नि: शुल्क योग प्रोटोकॉल शिविर का आयोजन किया गया संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती शोभा बाबेल ने जानकारी देते हुए बताया प्रतिभागियों हेतु स्वागत उद्बोधन सुविवि योग केंद्र के समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने दिया, योग विशेषज्ञ मीना जैन के निर्देशन में योग सहायक निमिषा जैन, जानवी भाटिया, सीमा कुमावत, युवराज राजपुरोहित,भानु प्रिया नि:शुल्क योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास करवाया गया । शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा अधिक उल्लास के साथ आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया। शिविर में अध्यक्ष सुधीर जी पोद्दार ,भँवर जी चौधरी, गोपाल जी प्रजापत,अंजु जैन, योगेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, निर्मला चौधरी,हीरा देवी, प्रिया verdia,सुनीता खण्डेलवाल ,अभिलाषा, शशि कला, सुजाता के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की प्रतिभागिता रही
