अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की आवरी माताजी में बैठक का हुआ आयोजन,समाज के शीघ्र होंगे चुनाव, बैठक में चुनाव संयोजक किया नियुक्त
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की चित्तौड़गढ़ की मुख्य शक्तिपीठ आसावरा स्थित आवरी माताजी में समाज की धर्मशाला में शनिवार को बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें शीघ्र ही समाज के चुनाव कराने को लेकर चर्चा की गई। निर्माण समिति के भगवतीलाल मेनारिया ने बताया कि बैठक में आने वाले दिनों में समाज के चुनाव कराने के बारे में विचार विमर्श कर बैठक में ही चुनाव संयोजक सोहनलाल मेनारिया, चिकारड़ा को नियुक्त किया गया। साथ ही जिस प्रकार आवरी माताजी में धर्मशाला निर्माण व रखरखाव के लिए समिति का गठन कर अम्बालाल मेनारिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, और समाज को आशा के अनुरूप रेवन्यू प्राप्त हो रहा है, ठीक उसी तर्ज़ पर भादवा माताजी, राणेरा महादेवजी में भी रखरखाव के लिए अलग से समितिया गठित करने का बैठक में निर्णय लिया गया है, क्योंकि आवरी माता, भादवा माता एवं राणेरा महादेव जी तीनो ही जगहों पर बनी धर्मशालाओ में करीब 2 करोड़ 90 लाख रुपये की गत वर्षों में लागत आयी है, जिससे समाजजन चाहते हैं कि समाज को रेवन्यू प्राप्त हो और समाजजन को सुविधाएं मुहैया हो सके, तथा भवनों का रखरखाव भी सही रह सके। बैठक में इस निर्णय पर सभी समाजजन ने एक स्वर में अपनी सहमति प्रदान की।
अ.भा. ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता ने बताया कि एक जून के बाद अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसका सदस्यता शुल्क 200 रुपये निर्धारित है। इस अभियान में जो सदस्य नहीं है, वह सदस्य बन सकते है। इसके साथ ही आसावरा माता, भादवा माता एवं राणेरा महादेव जी में बनी धर्मशाला के जो भामाशाह है वह स्वतः ही इनके सदस्य माने जाएंगे। साथ ही बैठक में रखरखाव समिति ने आवरी माताजी धर्मशाला में भी भवन निर्माण में कुछ आंशिक परिवर्तन के निर्णय लिए गए। जिसका सभी समाजजन ने अनुमोदन (सहमति) प्रदान किया। इसके साथ ही आवरी माताजी की तर्ज़ पर ही आवरी माता, भादवा माता एवं राणेरा महादेव जी तीनो ही जगह अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे, और आवरी माताजी में तो पहले से ही अध्यक्ष नियुक्त किये हुए हैं।
निर्माण समिति के अध्यक्ष अम्बालाल मेनारिया, वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत ने बताया कि आवरी माताजी, भादवा माताजी एवं राणेरा महादेव जी में बनी धर्मशालाओ में भामाशाहों के सहयोग से करीब 2 करोड़ 90 लाख रुपये खर्च होकर धर्मशालाए बन चुकी है, जिसमें आवरी माताजी में बनी धर्मशाला समाज की अब तक की सबसे बड़ी धर्मशाला है। यह धर्मशाला 14700 वर्गफीट क्षेत्रफल में बनी हुई है। समाज की इस धर्मशाला में करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से नवीन धर्मशाला का निर्माण हुआ है, जिसमें परशुरामजी की मूर्ति की भी स्थापना की जा चुकी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, निर्माण समिति के सदस्य एवं कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी सहित समाजजन उपस्थित रहे।
