बाठरड़ा खुर्द में पर्यावरण संरक्षण मुहिम के अंतर्गत कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे है पेड़,2 वर्ष पुर्व लगाए पेड़ो की भी कर रहे हैं सुरक्षा, 100 से अधिक लगा चुके हैं पेड़

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । प्रदेश में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है, भीषण गर्मी के चलते सुबह 8.30 बजे बाद घर के बाहर रुकना, चलना तक मुश्किल हो गया है। गर्मी से बचने के लिए राहगीर पेड़ो की छाया संभालते हुए नज़र आ रहे हैं। वही बाठरड़ा खुर्द में पर्यावरण संरक्षण मुहिम के अंतर्गत कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या पार्क, शमशान परिसर एवं एनीकट एरिया में 2 वर्ष पूर्व 100 से अधिक पेड़ो लगाए, जिनकी सुरक्षा आज भी कर रहे हैं। सूरज पांचावत ने बताया कि पूर्व दिवंगत विधायक वल्लभनगर गजेंद्र सिंह शक्तावत की स्मृति में सार्वजनिक स्थानों पर पेड़ लगाए गए, जिसके लिए पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत द्वारा सहयोग किया गया तथा पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने पेड़ो की देखभाल एवं सुरक्षा का जिम्मा लेते हुए संकल्प लिया। साथ ही पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत द्वारा समय-समय पर पार्क, शमशान एवं एनिकट का निरीक्षण कर पेड़ों की जानकारी ली जा रही है तथा कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं को पेड़ों की सुरक्षा एवं देखभाल करने की जिम्मेदारी दे रही है।

कन्हैयालाल मेनारिया ने बताया कि इस भीषण गर्मी में भी प्रतिदिन इन पेड़ो को पानी दिया जा रहा है तथा अब यह पेड़ बड़े होने लग गए है। साथ ही किसी का जन्मदिन या लड़का लड़की का जन्म होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा एक-एक नए पेड़ भी लगा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगा सके एवं उन पेड़ो की सुरक्षा भी की जा रही है। अभी बरगत, पीपल, आम, निम, बिल पत्र, सिसम सहित अन्य पेड़ लगा दिए गए हैं, जो समय समय पर पानी एवं सुरक्षा होने से अच्छे से बड़े हो रहे है। कांग्रेस सेवा दल यशवंत, कालू, सूरज, शिवशंकर, कन्हैयालाल, सुमित, हितेस, करण, विनोद, फतहलाल मेनारिया सहित अन्य द्वारा पेड़ो की सुरक्षा की जा रही है।

इनका कहना है कि : 

कांग्रेस सेवा दल द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है, हाल में इतनी भीषण गर्मी का दौर चल रहा है, जिसके लिए पेड़ो को लगाना हर व्यक्ति का कर्त्तव्य है। इस पुनीत कार्य के लिए मेरे द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। : प्रीति शक्तावत, पूर्व विधायक, वल्लभनगर

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!