बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान,महिलाओं के लिए ‘संकटमोचक’ है वन स्टॉप सेंटर योजना

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना हिरण मगरीसेक्टर 6 उदयपुर संचालक संस्था शिशु एवं मातृ सेवा संस्थान, जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग उदयपुर के तत्वाधान में आंगनबाड़ी केंद्र गारीयावास प्रथम पर महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा एवं बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूक किया गया। केंद्र की सामाजिक परामर्शदाता जशोदा डांगी ने बताया कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर वह केंद्र से मदद ले सकती है केंद्र समझाईश, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता में मदद करता है। इसके अलावा वन स्टॉप सखी सेंटर के बारे में भी महिलाओं को अगर अवगत कराया गया। विधिक परामर्शदाता दीपिका वैष्णव ने बताया कि बाल विवाह को जड़ से खत्म करने के लिए अपने घर, परिवार आस पड़ोस से शुरुआत की जाए। बाल विवाह होने की स्थिति में महिला सुरक्षा केंद्र, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस कंट्रोल रूम 100, पर संपर्क करें जिससे बालक-बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा सहयोगिनी, साथिन एवं अन्य महिलाएं भी मौजूद रही।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!