बुद्ध पूर्णिमा पर संत शिरोमणि भीलूदास की स्मृति में भण्डारा, सत्संग और भव्य कलश यात्रा निकाली 

वाल्मीकि विकास पंचायत संस्थान, अम्बामाता की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम 

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । वाल्मीकि विकास पंचायत संस्थान ,अम्बामाता की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के महापर्व पर समाज संत शिरोमणि श्री 1008 भीलूदास जी की स्मृति में भण्डारा, सत्संग और भव्य कलश यात्रा का कार्यक्रम उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। संस्थान के अध्यक्ष कैलाश गहलोत एवंधार्मिक मंत्री मदन चंदेल ने बताया कि गुरुवार को बैशाख पूर्णिमा पर अंबामाता स्थित मुरली मनोहर मन्दिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ भव्य सत्संग एवं धार्मिक प्रवचन के आयोजन हुए । इससे पूर्व अम्बामाता मन्दिर चौक से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बैण्ड बाजे की मधुर धुन पर भजन के साथ नृत्य करते हुए करीब पांच सौ महिलाओं के सिर पर कलश लिए चल रही थी, शोभा यात्रा में बग्गी पर संत भीलूदास एवं तथागत बुद्ध,बाबा साहब अम्बेडकर के अलावा समाज के महान महापुरुषों एवं संतों के कट्आउट अलग अलग ई- रिक्शा में लगे हुए थे। समाज के लोगों ने जगह-जगह पर स्वागत द्बार बनाकर शितल पैय की व्यवस्था

भी की गई।शोभा यात्रा के बाद दो हजार लोगों ने महाप्रसादी में भाग लिया । रात्रि 10 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें मेवाड़ के अनेक संत महन्तो के अलावा जलगांव, महाराष्ट्र के स्वामी नवल साहेब घराने एवं अध्यक्ष अखिल भारतीय नवल संप्रदाय के आचार्य जितेंद्र चांगरे मुख्य अतिथि थे। समारोह मेंरामप्रताप महाराज, संत योगी धर्मनाथ फुलिया ,आचार्य प्रीतम महाराज कोटा, प्रेमानंद,सायर चनाल,शंकरानन्द, कैलाश कोदली, आचार्य पंडित भवानी शंकर, राधाकृष्ण पंवार,रोशन चंडालिया, सरपंच जोरावरपुरा, धनराज चांवरिया,विनोद राठौड़,श्यामदीवान माउंट आबू, संचालक श्याम राठौड़ नेतावल, जगदीश चारू,कमल लोट, लालचंद राठौड़, दीपक चांवरिया इत्यादि संत महात्मा मौजूद थे। इस अवसर पर वर्ष 2024 में प्रकाशित 12वीं के परिणाम में बाक्सिग राष्ट्रीय खिलाड़ी कृतिचांवरिया ने 90% और खुशी चारू ने 95%अंक प्राप्त करने पर संस्थान महासचिव बाबूलाल घावरी ने विश्व ज्ञान के प्रतीक एवं संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।अंत में कार्यक्रम संयोजक दिनेश कल्याणा ने सभी संतों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!