सुखाड़िया समाधि गार्डन प्रांगण अशोक नगर में में नवल योग सेवा संस्थान, द्वारा नि:शुल्क योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास शिविर का होगा आयोजन
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024के उपलक्ष्य में नवल योग सेवा संस्थान, उदयपुर के नागरिकों हेतु नि:शुल्क योग शिविर आयोजित करेगा जानकारी देते हुए नवल योग सेवा संस्थान की निदेशक योग विशेषज्ञ मीना बाबेल ने बताया कि योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 26मई रविवार को प्रातः 6:15 से तक 7:15 एक दिवसीय नि:शुल्क योग पूर्वाभ्यास सुखाड़िया समाधि गार्डन प्रांगण में आयोजित किया जाएगा जिसमें आसपास के क्षेत्र के निवास कर रहे लोग दक्ष योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में आसन प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करेंगे
