राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरुस्कृत शिक्षक फोरम की बैठक संपन्न
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । आज दिनांक 21 मई 2024 को पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान, जिला शाखा उदयपुर की बैठक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सवीना खेड़ा, उदयपुर में श्री भरत मेहता, पूर्व सयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें उदयपुर जिले के अधिकांश राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षकों ने भाग लिया व अपने विचार व्यक्त किए।
फोरम के महामंत्री डा.भगवती शंकर व्यास ने बताया की बैठक में पुरस्कृत शिक्षकों ने संगठन द्वारा वर्ष भर किये जाने वाले सामाजिक व शैक्षिक सरोकारों व नवाचारों की रूपरेखा तैयार की। साथ ही एकमत होकर मांग रखी कि प्रदेश के राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षकों को स्थानांतरण व कॉउंसलिंग में वरीयता दी जाए और तबादला नीति में स्थान दिया जाए , साथ ही राज्य सरकार द्वारा पूर्व में की गई घोषणा अनुसार पुरस्कृत शिक्षकों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए।अध्यक्षता कर रहे श्री भरत मेहता ने अपने संबोधन में कहां की समय की मांग है कि हम हमारे सामूहिक हितों के लिए जागरूक, सक्रिय व बड़ी संख्या में संगठित होकर के जिला एवं राज्य फोरम के बैनर तले सहभागिता करके अपना योगदान दें, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक लक्ष्य ले कर बेहतर कार्य करने का सुझाव दिया ।
कार्यक्रम में लक्ष्मण दास वैष्णव, घनश्याम आर्य, नूतन वेदी,पुर्णिमा त्रिवेदी, स्वाति अग्रवाल, घनश्याम खटीक, भेरू लाल कलाल, प्रकाश जगरवाल, खेमराज प्रजापत, सुभाष विश्नोई आदि पुरस्कृत शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दी व विचार व्यक्त किए।बैठक का संचालन विनोद गदिया ने किया।
