दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । डब्ल्यू डब्ल्यू एफ-इंडिया और वन विभाग उदयपुर के द्वारा 22 मई को पर्यावरण और जीव संरक्षण व आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता हैं।
उपवन संरक्षक उत्तर अजय चित्तौड़ा ने बताया कि 22 मई को मेवाड बायोडायवर्सिटी पार्क अम्बेरी में 40 पर्यावरण प्रेमी द्वारा इको ट्रेल,फोटो वॉक,क्विज विथ ट्रेजर हंट और स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आयोजन डब्ल्यू डब्ल्यू एफ-इंडिया अरुण सोनी प्रभारी अधिकारी उदयपुर सम्भाग,सहायक वन संरक्षक उदयपुर उत्तर व क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के साथ वन विभाग की टीम आयोजन हेतु उपस्थित रही पक्षीयो की जानकारी पक्षी विशेषज्ञ शरद अग्रवाल और विभिन्न वनस्पतियों की जानकारी हितेश श्रीमाल ने दी एवं विभिन्न प्रतियोगिता में विजेताओं को मोमेंटो प्रदान किया गया।
द्वितीय दिवस पर उत्कर्ष कैंप गायत्री सेवा पीठ उदयपुर में आयोजित किया गया।जहां 22 विद्यालय के 66 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रतियोगिता में प्रथम गोवर्धन सिंह,ट्यूलिप त्रिपाठी,भविष्य सिंह बायसन को अथिति हितेश श्रीमाल एवं अंजू श्रीमाली उत्कर्ष कैंप की कोर्डिनेटर द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया।साथ संस्थान की युवा कोर्डिनेटर टीम मौजूद रही।
