नवानिया में विधानसभा स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता : दिव्या एसोसिएट्स, उदयपुर ने किया बालाजी ट्रॉफी पर कब्जा, आतिशबाजी कर जीत का मनाया जश्न

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नरेश मेनारिया और विकास लोहार को उभरते खिलाड़ी का खिताब 

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया ।  वल्लभनगर विधानसभा स्तरीय तीन दिवसीय रात्रिकालीन आईपीएल की तर्ज़ पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बालाजी वॉलीबॉल एवं डिफेंस एकेडमी नवानिया के तत्वाधान में चल रही प्रतियोगिता में अंतिम दिन कड़े टक्कर के फाइनल मुकाबले में दिव्या एसोसिएट्स, उदयपुर ने ट्रॉफी पर कब्जा कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, और उपविजेता का खिताब होटल द्वारिकाधीश, वाना के नाम रहा। विजेता टीम ने आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।

कोच दीपक व्यास, बालाजी वॉलीबॉल एकेडमी प्रशिक्षक गोपीलाल मेनारिया ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला दिव्या एसोसिएट्स, उदयपुर और नाइस कंप्यूटर भटेवर के बीच खेला गया, जिसमें दिव्या एसोसिएट्स, उदयपुर में नाइस कंप्यूटर भटेवर को सीधे दो सेट हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई। वही दूसरा सेमीफ़ाइनल होटल द्वारकाधीश वाना और कृष्णा ऑटोमोबाइल वाना के बीच खेला गया, जिसमें होटल द्वारकाधीश वाना ने कृष्णा ऑटोमोबाइल वाना को 2-1 सेट से हराकर फाइनल में पहुँची।

मेंटोर दिनेश मेनारिया ने बताया कि फ़ाइनल मुकाबला दिव्या एसोसिएट्स, उदयपुर और होटल द्वारिकाधीश, वाना के हुआ, जिसमें कांटे की टक्कर मुकाबले में दिव्या एसोसिएट्स उदयपुर ने होटल द्वारकाधीश वाना को लगातार तीन सीटों से हराकर खिताब पर कब्जा किया। दिव्या एसोसिएट्स के पवन, गोपीलाल एवं नरेश ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम आने वाली टीम दिव्या एसोसिएट्स उदयपुर को ट्रॉफी एवं पारितोषिक के रूप में 10 हज़ार रुपये नकद पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। यह 10 हज़ार का इनाम मोहनलाल मेनारिया वाना की तरफ से दिया गया। साथ ही उपविजेता टीम होटल द्वारकाधीश वाना को ट्रॉफी एवं 5 हज़ार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया, यह 5 हज़ार का इनाम मेनारिया गेस्ट हाउस उदयपुर के निदेशक जयप्रकाश मेनारिया की तरफ से दिया गया। प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर नरेश मेनारिया, उदयपुर रहा और इमर्जिन प्लेयर विकास लोहार, रुंडेड़ा रहा। प्रतियोगिता में कैरोत मार्बल उदयपुर नवनीत सोमानी की तरफ से सभी ट्रॉफियां प्रदान की गयी। मैच के दौरान दर्शकों की भीड़ उमड़ी। देर रात्रि हुए पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह की अध्यक्षता एसआरएम ग्रुप केचेयरमैन रतन सिंह झाला ने की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची थे, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मोतीलाल भट्ट, राधाकिशन उस्ताद, सेवानिवृत्त शारिरिक शिक्षक रामचंद्र मेनारिया, सोहनलाल मेनारिया, जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव एवं हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के संभागीय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता मेनारिया, लक्ष्मीलाल मेनारिया, तुलसीराम गुर्जर, प्रकाश राका, एयरफोर्स जगदीश मेनारिया, मेनार, कन्हैयालाल खेरोदा थे। कार्यक्रम में मंचासीन सभी अतिथियों का बालाजी वॉलीबॉल एकेडमी के कोच गोपीलाल मेनारिया आर्मी मैन और एनआईएस कोच दीपक व्यास ने माला, उपरणा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाले भामाशाह और स्पॉन्सर्स का धन्यवाद किया जो इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन गणपत मेनारिया, दिनेश मेनारिया ने किया। आयोजक क्लब की ओर से प्रतियोगिता के सभी निर्णायकों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।प्रतियोगिता के स्पॉन्सर टीम सुनील कूकड़ा के सुनील कुमार, कृष्णा ऑटोमोबाइल वाना के लक्ष्मीलाल मेनारिया, मंगल आयरन भटेवर के किशनलाल मेनारिया, फ्रेंड्स क्लब वल्लभनगर के गोपाल माली, वत्स एकेडमी भींडर के रूघुनाथ जाट, होटल द्वारकाधीश वाना के रमेश, होटल महालक्ष्मी वाना के निमतलाल मेनारिया, नाइस कंप्यूटर इंस्टीट्यूट भटेवर के भगवती लाल मेनारिया, दिव्या एसोसिएट एंड डेवलपर्स के संपत लाल, गौरक्षक टीम नवानिया के ललित मेनारिया मैच के दौरान मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!