महाराज शक्ति सिंह जी के जन्मदिवस 27 मई को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । महाराज शक्ति सिंह स्मारक समिति की एक मीटिंग राजमहल भीण्डर में सोमवार को रखी गई। मीटिंग में तय किया गया कि महाराज शक्ति सिंह जी के जन्म दिनांक 27 मई को समारोह पूर्वक मनाया जाया। मेवाड़ी परम्परा के अनुसार जन्म दिवस तिथि के हिसाब से मनाया जाता है। क्योकिं महाराणा प्रताप का जन्म ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया 1540 को हुआ था व उसी तिथि को दो साल बाद महाराज शक्ति सिंह जी का जन्म 1542 में हुआ था। क्योंकि दोनों की तिथि एक ही थी इसलिए तय किया गया कि महाराज शक्ति सिंह जी का जन्म दिवस अंग्रेज़ी तारीख़ के अनुसार मनाया जाय ताकि सभी लोग महाराणा प्रताप की जयन्ती के कार्यक्रम में भी भाग ले सके।
समारोह दिनांक 27 मई 2024 को सांय बजे राजमहल भीण्डर में रखा जाना तय किया गया। समारोह में सभी शक्तावत सरदारों को आमंत्रित किया जायेगा। मुख्य अतिथि के लिए मेवाड़ राज घराने से सम्पर्क करने का निर्णय लिया गया।
मीटिंग में वीरेन्द्र सिंह कियाखेड़ा, शिवराज सिंह घटियावली, वैभव सिंह पान्सल, हिम्मत सिंह रठांजना, अरविंद सिंह खोडिया खेड़ा, जीवन पाल सिंह सिंहाड़, महिपाल सिंह खेता खेड़ा उपस्थित थे। अध्यक्षता रणधीर सिंह भीण्डर ने की।




