प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए शराब पिलाकर बिजली के तार से गला घोंट मौत के घाट उतारा,शादीशुदा प्रेमी ने जीजा के साथ मिलकर शव को झाड़ियों में फेंका

लिव इन में रह रही प्रेमिका को शादीशुदा प्रेमी ने टॉर्चर से परेशान होकर मौत के घाट उतार दिया। शराब पिलाने के बाद बिजली के तार से गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी प्रेमी अपने जीजा के साथ मिलकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। मामला कोटपूतली के खरकड़ी गांव का है। घटना 13 मई को हुई थी।

ASP नेम सिंह ने बताया कि पूजा अपने प्रेमी दिलीप के साथ किराए पर रहती थी, जबकि दिलीप पहले से शादीशुदा था। प्रेमिका दिलीप को अपनी पत्नी से बात करने को मना करती थी। जिससे दिलीप आहत हो चुका था और प्रेमिका पूजा की हत्या के लिए मौके की तलाश में था। 11 मई को अपने किराए के मकान हाउसिंग बोर्ड आया और पूजा के साथ शराब पी। खुद ने कम पी और पूजा बिल्कुल नशे में चूर हुई तो बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को कमरे में छोड़ ताला बंदकर बाइक से नौरंगपुरा पहुंचा और अपने जीजा धोलाराम को पूरी घटना से अवगत कराया। जिस पर दोनों बाइक पर बैठकर कमरे पर पहुंचे और देर रात पूजा के शव को बाइक पर रखकर खरकड़ी स्थित निर्माणाधीन खेल स्टेडियम के पास झंडियों में फेंक दिया, ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके जीजा नौरंगपुरा निवासी धोलाराम को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पहले से दो शादी कर चुका

ASP नेम सिंह ने बताया कि आरोपी दिलीप बावरिया पूर्व में दो शादियां कर चुका है, जबकि मृतका पूजा बावरिया अविवाहित थी। वह पिछले ढाई साल से आरोपी के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 13 मई को खरकड़ी में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम के पास एक महिला का शव मिला था। खखैरथल निवासी मनफूल बावरिया ने मामला दर्ज कराया था कि उसकी बेटी पूजा बावरिया (25) जो कि अविवाहित है। पिछले 2 वर्ष से नीमराणा में सिरावास, उमरेण अलवर निवासी दिलीप बावरिया के साथ रह रही थी।

आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

ASP नेम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के शव मिलने की सूचना के मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की गई। जिसमें आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें उसके हाथ पर गूदे नाम पूजा से आसपास के दुकानदारों से जानकारी जुटाते हुए पुलिस को मालूम हुआ कि मृतका हाउसिंग बोर्ड की आवासीय कॉलोनी में प्रेमी के साथ किराए के मकान में रहती थी। जिस पर पुलिस मौके पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। महिला की शिनाख्त पूजा पुत्री मनफूल बावरीया के रूप में हुई और पुलिस खैरथल में परिजनों तक पहुंची।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!