चैंपियनशिप के लिए उदयपुर के दिलीप सी. मेनारिया का चयन
बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । आल इंडिया इंटर जोनल यूनिवर्सिटी अमेरिकन फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भींडर पंचायत समिति क्षेत्र के बांसड़ा निवासी दिलीप सी. मेनारिया का चयन हुआ है । कोच भवानीपाल ने बताया की दिलीप सी मेनारिया 21 मई से 24 मई तक माधव यूनिवर्सिटी सिरोही में होने वाली प्रतियोगिता में जनार्दन राय राजस्थान विद्यापीठ यूनिवर्सिटी उदयपुर के संगठन माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय उदयपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे ।दिलीप सी. मेनारिया श्रमजीवी महाविधालय उदयपुर का छात्र है । वर्तमान में योगा का डिप्लोमा इसी कॉलेज से कर रहे है ।
