मोहिनी एकादशी के शुभ अवसर पर ओंकारेश्वर कॉलोनी विकास समिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सपन्न
ओंकारेश्वर कॉलोनी विकास समिति के आगामी वर्ष 2024-2026 के चुनाव का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रविवार को मोहिनी एकादशी के शुभ अवसर पर सेक्टर 14 स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित किया गया। समिति के द्वि-वार्षिक चुनाव करवाए गए । इस हेतु चुनाव अधिकारी हरीश चौबीसा एवं सह-चुनाव अधिकारी ललित बुनकर द्वारा समिति के विभिन्न पदों पर चुनाव करवाए गए । संरक्षक ओंकार सिंह भाटी ने बताया कि उक्त चुनाव में संपूर्ण कार्यकारिणी हेतु चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। वर्ष 2024-2026 कि कार्यकारिणी के निम्न पदाधिकारी चुने गये ।
संरक्षक – ओंकार सिंह भाटी
अध्यक्ष – देवशंकर शास्त्री
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – गोविंद सिंह राठौर
उपाध्यक्ष – रतन सिंह राजपुरोहित
महासचिव – चंदा हरीश चौबीसा
सह-सचिव – चंदा ललित बुनकर
कोषाध्यक्ष – चेतन चौबीसा
सह-कोषाध्यक्ष – कमल वर्मा
खेल सचिव – चन्द्र प्रकाश
प्रचार एवं प्रसार सचिव – धर्मेश चतुर्वेदी
संगठन सचिव – राकेश खराड़ी
सांस्कृतिक सचिव – राहुल
मुख्य सलाहकार – कमल भटनागर
कार्यकारिणी सदस्यों के नाम: राजेश चौधरी, विजय केलानी, गोवर्धन शर्मा, इंद्रपाल जैन, नारायण जोशी, योगेश पालीवाल, भंवर विजय सिंह , सत्यनारायण वैष्णव, राकेश वैष्णव, चंदूलाल सालवी चुने गये ।
नई कार्यकारिणी को शपथ श्री कमल जी भटनागर द्वारा दिलाई गई । उक्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महिला शक्ति के साथ-साथ कॉलोनी के अन्य सदस्यों की भी उपस्थित रही । संचालन गोविन्द सिंह राठौर द्वारा किया गया।
