सामुदायिक भवन के लिए घोषणा की विधायक डाँगी ने
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा की साकरोदा ग्राम पंचायत के भावली गांव में जटिया समाज के तुलसी विवाह समारोह में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी शामिल हुए,इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित थे,समाज के लोगो द्वारा विधायक पुष्कर लाल डांगी का स्वागत किया गया,विधायक डांगी ने विधायक कोष से भावली में जटिया समाज का सामुदायिक भवन बनाने के लिए 5 लाख रुपयों की घोषणा की,इस अवसर पर पूर्व प्रधान बाबूलाल खटीक,मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,उदयलाल जाट,भागीरथ जाट,मेघराज जटिया,हीरालाल जटिया,मांगीलाल जटिया,हरिराम जटिया,कृष्कांत जटिया,माधव लाल जटिया,नानालाल जटिया,गिरधारी जटिया सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।
