खराब कानून व्यवस्था व बढ़ती अपराध को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल कोटडा ने ज्ञापन सौंपा
डीपी न्यूज़ : जितेंद्र पंचोली
भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष निर्मल जी गरासिया के नेतृत्व में महादेव मंदिर से पैदल मार्च करते हुए गहलोत तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी/वंदे मातरम नारों के साथ राज्य सरकार की प्रदेश में तुष्टीकरण एवं खराब कानून व्यवस्था व बढ़ती अपराध को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल कोटडा व मंडल माने ने राज्य सरकार के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में अनुरोध किया कि विकास विरोधी एवं जनता के प्रति सरकार और असंवेदनशील ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है इसलिए ऐसी सरकार को बर्खास्त किया जाए और जनता को राहत दी जाए जिसमें बीजेपी मंडल अध्यक्ष निर्मल गरासिया ,मामेर मंडल अध्यक्ष मालजी राम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गरासिया व एससी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी पुष्कर जी ऐसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष गिरधारी जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मामेर महेश बड़ली सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि रुंगाराम सरपंच डाडमिया लक्ष्मण मांगीलाल माली, अशोक आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे
