उदयपुर : नागा साधु बनकर लूटपाट करने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ़्तार, ज्वैलरी और वाहन जब्त

सवीना थाना पुलिस ने नागा साधू के वेश में लोगों के संकट दूर करने के बहाने से पैसे वसूलने और ज्वैलरी उतारवाकर भागने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने बताया कि धारुनाथ उर्फ ध्रुवनाथ(32) पिता अजानाथ निवासी गणेशपुरा गांधीनगर गुजरात को बापर्दा गिरफ्तार किया है। आरोपी से प्रार्थी द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक हड़पी गई ज्वैलरी और घटना में उपयोग लिए वाहन को भी जब्त किया है। थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी प्रकाशचन्द्र जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि 19 अक्टूबर 2023 को वह न्यूरो थैरेपी लेकर पैदल जा रहा था। तभी मुख्य रोड पर एक सफेद कलर की कार में नागा साधु ने उसके पास गाडी रोकी। उसने शिव मंदिर का पता पूछा और जैसे ही प्रार्थी पता बताने लगा तो नागा साधु के वेश में आरोपी ने बातों में गुमराह करने की कोशिश की।

फिर प्रार्थी से उसकी सोने की चैन, हाथी की 2 सोने की अंगूठी ले ली। फिर तेज गति से कार लेकर फरार हो गया। इधर, थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज और वांछित वाहन के जरिए आरोपी की तलाश की। जिसके बाद उसे गुजरात के गांधीनगर से गिरफ्तार किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!