जैन प्रीमियर लीग – 7 क्रिकेट प्रतियोगिता का सात दिवसीय आयोजन 27 मई से ऋषभदेव में

ऋषभदेव ।  अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद्, शाखा ऋषभदेव द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली जैन प्रीमियर लीग गली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष 27 मई से 2 जून तक किया जा रहा है।

युवा परिषद् के प्रचार प्रसार मंत्री और जैन प्रीमियर लीग -7 के मीडिया प्रभारी अक्षय दलावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अभी तक की सर्वाधिक 30 टीम भाग ले रही हैं, जिनमें 210 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया जायेगा। जूनियर वर्ग में 8 टीम, बालिका वर्ग में 4 टीम, सीनीयर वर्ग में 11 टीम और लीजेंड वर्ग में 8, इस प्रकार कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं।

इस प्रतियोगिता में लगभग 2000 से 3000 लोग प्रतिदिन प्रतियोगिता का आनंद लेने आते हैं। प्रतियोगिता में 10 वर्ष से 60 वर्ष तक, कुल 210 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, 30 टीमों के 30 स्पॉन्सर हैं। प्रतियोगिता के डायमंड स्पॉन्सर वरदान महावीर ग्रुप ऑफ स्कूल्स, ऋषभदेव के फाउंडर सुंदर लाल जैन, गोल्ड स्पॉन्सर आर.सी. कोठारी ग्रुप से रमेश चन्द कोठारी, सिल्वर स्पॉन्सर नागफणी मामों ग्रेनी. प्रा.लि. से दिलीप कोठारी व पुरस्कार प्रदाता श्री आदित्य सैनेट्री एवं श्री सिद्धी विनायक डवलपर्स से उज्वल दोवडिया होंगे। शाखा अध्यक्ष अतुल अकोत ने बताया कि कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिये विभिन्न योजनायें बनाई जा रही हैं। सभी 30 टीम अलग-अलग कलर की टी-शर्ट पहनकर अपने स्पॉन्सर के अध्यधीन रहेंगी। युवा परिषद् के सभी सदस्यों को अलग-अलग प्रभार वितरित किये गये हैं जिसमें मुख्य संयोजक सचिन गनोडिया होंगे ताकि प्रत्येक कार्य का सुचारू रूप से संचालन किया जा सके। इस प्रतियोगिता हेतु युवा परिषद् की टीम को लगभग 45 दिन तक मेहनत करनी होती है, तब कहीं जाकर आयोजन का सफल संचालन हो पाता है। महामंत्री पुष्पदंत मेहता ने अवगत कराया कि युवा परिषद् द्वारा जैन प्रीमियर लीग का यह सातवां सीजन है। इससे पूर्व शाखा ऋषभदेव द्वारा 6 सीजन करवाये जा चुके हैं, जो एक से बढ़कर एक हुए हैं। इस बार भी कार्यक्रम में रोचकता बढ़ाने के लिये नित नवाचार करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में युवा परिषद् ऋषभदेव द्वारा अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय परामर्शक पीठाधीश स्वस्ति श्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामी को आशीर्वाद लेने हेतु, युवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन, राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन को भी आमंत्रित किया गया है।

शाखा ऋषभदेव के परम संरक्षक महेन्द्र दलावत एवं संरक्षक विकास किकावत के अनुसार, 30 टीमों के स्पॉन्सर में ऋषभदेव मोटर्स, वत्सल ऑप्टिकल, सुगम फिलिंग स्टेशन, युवा परिषद् खैरवाड़ा, ड्रीम राइस होली डे पैकेज टूर एण्ड ट्रेवल्स, विशाल मार्बल, ऑल इन स्टेशनरी, दीपक फिलिंग स्टेशन, बर्ल्ड ग्लास गैलेरी, नेमीनाथ ट्रेडर्स, जैन एसोसियेट्स एवं रूद्राणी कंप्यूटर, फेरल स्टोन क्रेशर एवं काके दी हट्टी, मोना मार्बल एवं ग्रेनाइट सूरत, जैन मिष्ठान भंडार खैरवाड़ा, गहना डी बी ज्वैलर्स डूंगरपुर, धूलेबा निधि लिमिटेड, बीएमबी मेहता बीज भंडार, नमस्ते ऋषभदेव रेस्टोरेंट, विजास होटल एवं रेस्टोरेंट, श्री मंगलम ड्रिंकिंग वाटर सप्लायर एवं अरिहंत एजेंसी, नागफणी कंस्ट्रक्शन, एसआरएम जोकी, धारा इन्फोटेक उदयपुर, हेम पुस्तक सदन डूंगरपुर, झंकार फैशन, आदिनाथ मामों ग्रेनी प्राईवेट लिमिटेड, श्री केशरिया जी सेवा संस्थान गुजरात, एम एम मार्बल और ईवा इंटरप्राईजेज एवं विक्की प्लाईवुड, इस प्रकार कुल 30 स्पॉन्सर हैं। युवा परिषद् की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस आयोजन में पधारकर एक ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनें।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!