राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ऐप आएगा , पूर्णतया पारदर्शी होगा सब कुछ : रमेश चंद्र पुष्करणा (प्रदेशाध्यक्ष)

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली अ द्वारा सदस्यता अभियान और शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा हेतु विशेष बैठक संपन्न 

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली अ द्वारा सदस्यता अभियान और शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन मंगलवार को मावली के विद्यानिकेतन विद्यालय में किया गया । जिसके मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा थे।अध्यक्षता उपशाखा मावली अ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी ने की ।विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष पुष्पेद्र सिंह झाला, शैक्षिक प्रकोष्ठ सदस्य राजेंद्रसिंह सारंगदेवोत, जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन, जिला मीडिया प्रभारी गोपाललाल मेहता मेनारिया, घनश्याम पुजारी, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कोठारी, अतिरिक्त जिला मंत्री शंकरलाल जाट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, अर्जुनसिंह झाला, अर्जुन सिंह चुंडावत, महिला मंत्री मावली ब लीला जाट , उपशाखा मावली ब के अध्यक्ष भीमसिंह राव,मंत्री प्रदीप आमेटा, विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्राचार्य देवेंद्र कुमार, योगेश जैन, मदनलाल श्रीमाली, प्रहलाद बड़गुर्जर, मावली अ मंत्री रामरतन कोठारी,कंप्यूटर अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष विकास पाराशर, सुरेंद्र सिंह चौधरी , सुरेश शर्मा, पुष्करलाल बड़गुर्जर आदि थे। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ इसके बाद उपशाखा मावली अ द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन तिलक, उपरना एवं मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संचालन अतिरिक्त जिला मंत्री शंकरलाल जाट ने व स्वागत उद्बोधन उपशाखा संगठन मंत्री सुधीर कुमार शर्मा ने दिया । बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा ने शिक्षक संघ राष्ट्रीय का इतिहास बताते हुए कहा कि इसमें राष्ट्रीय शब्द जोड़ा गया जिसका मतलब है कि ये देश के लिए समर्पित होगा। हमारे लिए शिक्षकों की समस्या से पहले बालक, समाज और देश है। पूर्णकालिक सदस्य बनने का आह्वान करते हुए कहा कि जो शिक्षक राजकीय और परिवार की जिम्मेदारियों से निवृत्त हो चुका है उन्हे अपनी सेवा का परिवर्तन करके संगठन और देश सेवा के स्वेच्छा से लिए आगे आना चाहिए। पुष्करणा ने बताया कि संगठन में राजस्थान की 395 उपशाखाओं के वर्तमान में एक लाख साठ हजार सदस्य एवं भारत में 12 लाख सदस्य के साथ देश व प्रदेश का सबसे अधिक सदस्यता वाला संगठन है। सदस्यता अभियान में प्रगति लाने पर जोर देते हुए कहा कि राजस्थान में इस बार सदस्यता ढाई लाख पार करनी है। संगठन में अभी दस हजार सक्रिय कार्यकर्ता है उन्हे योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। उन्होंने कहा की मेरा सिद्धांत है कि जो दायित्व मिला है वह दायित्व पूर्ण रूप से निर्वहन करूं नहीं कर सकूं तो पद तो छोड़ दूं। उदयपुर में 51 साल के संघर्ष के बाद देश का सबसे बड़ा शिक्षक भवन का कार्य निर्माणाधीन है जिसे पूर्ण करने में हम सबको दिल खोलकर आर्थिक सहयोग देना है। पुष्करणा ने शिक्षकों से नई शिक्षा नीति लागू करने का आव्हान किया। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर प्रदेश स्तर पर चल रही कार्यवाही पर बिंदुवार जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ऐप आएगा उसी के माध्यम से सदस्यता दिलाई जाएगी एवं संगठन की समस्त प्रकार की गतिविधियों का विवरण ऐप पर उपलब्ध रहेगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह झाला ने कहा कि मैंने वादा किया है कि आगामी वार्षिक अधिवेशन नए भवन में किया जाएगा। मैं एवं मेरे सभी साथी तन मन धन से इस वादे को पूरा करने में लगे हुए हैं। प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ के सदस्य राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत ने भी संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को भवन निर्माण के लिए दिल खोलकर आर्थिक सहयोग देना है तभी हमारा सपना पूरा हो पाएगा। जिला उपाध्यक्ष शैलेश कोठारी व पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि मावली शाखा सदस्यता के मामले में जिले में नंबर एक पर है और आर्थिक सहयोग के मामले में भी नंबर एक पर रहेगी। हाथों हाथ कई पदाधिकारी एवं शिक्षकों ने आर्थिक सहयोग की घोषणा की। अंत में धन्यवाद और आभार उपशाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी द्वारा ज्ञापित किया गया। बैठक में लोकेश जिनावत, हिम्मत सिंह, शंकरलाल जाट, सोहनलाल जाट, संजय गहलोत, दिनेश आमेटा, पुखराज प्रजापत, हरीश दाधीच, कमलेश चौधरी, कालूराम जाट, दुदाराम डांगी, लक्ष्मीलाल जाट, संगीता शर्मा, नीलम राव, बसंत कटारिया, प्रियंका, विनोद मीना, भूपेंद्र पाठक, राकेश पंड्या, अश्विनी गर्ग, भूपेंद्र कुमार, पंकज गोयल, दलीचंद जाट, सुनील विजयवर्गीय, लहरीलाल जाट सहित कई शिक्षक साथी उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!