हिमालय वुड बैज प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय लौटने पर स्काउट गाइड द्वारा स्वागत,किरण पहाड़िया हिमालय वुड बैज प्रशिक्षण लिया
उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनावास में शिक्षिका और गाइडर किरण पहाड़िया द्वारा भारत स्काउट एवं गाइड में हिमालय वुड बैज प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय लौटने पर विद्यालय में स्काउट गाइड द्वारा स्वागत किया गया l पहाड़िया ने बताया कि स्काउट गाइड प्रवृति के संचालन से छात्रों में नेतृत्व विकास, चारित्रिक विकास और समाज में अच्छे नागरिक का निर्माण करना हैं l संस्था प्रधान हिमांशु देपावात ने स्काउट गाइड प्रवृति के संचालन में पुरा सहयोग देने का आश्वासन दिया l कार्यक्रम का संचालन स्काउटर अर्जुन सिंह चुंडावत ने किया l
