राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर को सौंपा शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन 

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला उदयपुर के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम जिला कलक्टर उदयपुर को बुधवार शाम को ज्ञापन देकर शिक्षकों की विभिन्न लम्बित मांगों का शीघ्र समाधान कर राहत देने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, जिला संगठन मंत्री चंद्रशेखर परसाई, जिला संयुक्त मंत्री हेमंत मेनारिया, जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन, कम्प्यूटर अनुदेशक विकास पाराशर व विकास सिंयाल आदि शामिल थे। जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करता रहा है लेकिन अब तक सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने से शिक्षक समुदाय आहत है। इसलिए जिला शाखा ने सरकार से शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शिक्षा व शिक्षक हित में शीघ्र विचार कर समाधान देने की मांग की है। मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया के अनुसार जिला संयुक्त मंत्री डॉ हेमंत कुमार मेनारिया व जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन ने बताया कि ज्ञापन में शिक्षा नीति 2020 को 1 जुलाई 2024 से लागू करने,शिक्षकों के विभिन्न संवर्गों की पदोन्नतियां तत्काल प्रभाव से कराने व न्यायालय में चल रहे वाद की स्थिति में न्यायालय के निर्णय को अधीन मानते हुए समस्त प्रकार की पदोन्नतियां तत्काल पूरी कराने, अधिशेष शिक्षकों की वेतन व्यवस्था में सुधार करने एवं उनके शीघ्र समायोजन भी कराने, माध्यमिक शिक्षा में कोरोना कल से ही नामांकन में कई गुना वृद्धि हुई है अतः इसमें स्टाफिंग पैटर्न तत्काल कराने, शिक्षा के क्षेत्र में एनजीओ का अनावश्यक हस्तक्षेप बंद कराने, संस्कृत शिक्षा में प्रवेशिका विद्यालयों को वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालयों में क्रमोन्नत किया जाए एवं शिक्षकों की नियमित भर्ती कराई जाने तथा सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा एवं सूचना प्रौद्योगिकी विषय को अनिवार्य विषय बनाने एवं अंक तालिका में उनके अंक जोड़ने का आदेश कराने की मांग की गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!