फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रौब दिखाने वाला आरोपी गिरफ्तार,सोशल मीडिया पर पुलिस कॉस्टबेल को धमकी देने वाला अभियुक्त महज 5 घंटे मे गिरफतार
आरोपी पुलिस की वर्दी पहन कर सोशल मीडिया पर पोस्ट व रील अपलोड करता था,आरोपी द्वारा पुलिसकर्मी की मोटरसाईकिल चोरी करना भी स्वीकार किया
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ नितेश पटेल । सोशल मीडिया पर पुलिस कॉस्टेबल की वर्दी पहनकर पोस्ट व रील तथा पुलिसकर्मी को धमकी भरी पोस्ट अपलोड करने के मामले मे जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध मे साईबर सेल व पुलिस थाना सलूम्बर की एक विशेष टीम का गठन किया गया।जिस पर गठित टीम द्वारा सोशल मीडिया व तकनीकी सहायता से आरोपी भंवरलाल ओड पिता मदनलाल ओड उम्र 21 साल निवासी करगेटा थाना सलूम्बर जिला सलूम्बर को सागवाडा जिला डुंगरपुर से डिटेन कर पुछताछ की गयी जिस पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया तथा साथ ही सलूम्बर थाने के पुलिसकर्मी की मोटरसाईकिल चोरी करना भी स्वीकार किया।आरोपी से अनुसंधान जारी है ।
