मावली-निशुल्क स्वर्ण प्रशान एवम पंचकर्म चिकित्सा शिविर।

मावली,ओमप्रकाश सोनी । आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय द्वारा दिनांक 14.05.2024 मंगलवार से गुरुवार तक तीन दिवसीय पंच कर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक चिकित्सालय परिसर मावली रहेगा।शिविर में वात रोग एवम पंचकर्म चिकित्सा से सम्बन्धित निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार दिनांक 14-5-2024 को पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर जन्म से सोलह वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क स्वर्ण प्रशान संस्कार भी कराया जाएगा।शिविर प्रभारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर मे घुटनो का दर्द ,कमर दर्द ,गर्दन दर्द, एडी दर्द, कॉर्न्स ,कोहनी दर्द, वेरिकोज वेन ,लकवा ,माइग्रेन आदि रोगियों एवम बी पी की जांच कर निशुल्क दवाइयां एवम् उचित परामर्श दिया जाएगा। रोगी अपनी पुरानी रिपोर्ट साथ मे लेकर आवे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!