मावली : स्वर्ण प्रशन संस्कार के साथ पंचकर्म चिकित्सा शिविर प्रारम्भ
मावली,ओमप्रकाश सोनी । मावली के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय पुष्य नक्षत्र के अवसर पर बच्चों को स्वर्ण प्रशन संस्कार के साथ ही तीन दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का प्रारंभ हुआ। शिविर का प्रारंभ पूर्व वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. सी.पी .सिंह ने भगवान को माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर लगभग 40बच्चों ने इम्यूनिटी बर्धक स्वर्ण प्रशन संस्कार का सेवन किया।चिकित्सा प्रभारी वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि स्वर्ण प्रशन संस्कार द्वारा बच्चों में इम्यूनिटी बढाना समय की मांग है। सर्वत्र बढ़ते रसायनों के प्रयोग से पड़ने वाले दुष्प्रभावों एवम अनियमित दिनचर्या से बच्चों में रोगप्रतिरोधक क्षमता की बहुत कमी हो गई है जिसके कारण न तो बच्चो का शारीरिक विकास हो पा रहा है और न ही मानसिक विकास
बच्चे बार बार बीमार पड़ जाते है। ऐसे में आयुर्वेदिक दिनचर्या रात्रिचर्या का पालन करते हुए स्वर्ण प्रशन का सेवन अत्यंत गुणकारी होता है। चिकित्सालय में प्रत्येक सोमवार एवम पुष्यनक्षत्र पर स्वर्ण प्रशन संस्कार 16वर्ष तक के बच्चों को कराया जा रहा है।जिसका लाभ सभी अभिवावको को अपने बच्चों को स्वर्ण प्रशन संस्कार कर। कर उठाना चाहिए। चिकित्सालय में तीन दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का प्रारंभ हुआ। जिसमे महिलाओं ने अधिक लाभ उठाया। शिविर में आने वाले रोगियों का संशोधन चिकित्सा पद्धति पंचकर्म चिकित्सा की विभिन्न विधाओं द्वारा उपचार किया गया।शिविर में पक्षाघात ,संधिशुल ,स्कंध शूल, कटि शूल, साइटिका शिरशूल आदि वात व्याधियों के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित रोगियों ने लाभ उठाया। शिविर में डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा के साथ डॉ उत्तरा वैष्णव नर्स आशा मीणा परिचारक भंवर सिंह मसाजर किशन लाल डांगी, माया सेन ने अपनी सेवाएं प्रदान की।शिविर आगामी दो दिन जारी रहेगा।
