मातृ दिवस पर काव्य उत्सव एवं कार्यशाला का आयोजन

डूंगरपुर । मातृभाषा उन्नयन संस्थान राजस्थान प्रदेश इकाई द्वारा मातृदिवस पर काव्य उत्सव एवं हिन्दी तथा वागड़ी भाषा पर लघु कार्यशाला का आयोजन जोधपुर डायनिंग हॉल, डूंगरपुर में किया गया। प्रदेश महासचिव अंजली पंड्या ने अवगत कराया कि इस कार्यक्रम में सभी महिला साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार दीपिका द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि सहायक निदेशक जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय डूंगरपुर छाया चौबीसा थी। सभी साहित्यकारों को कुमकुम तिलक, कर, दुपट्टा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सभी रचनाकारों ने मां पर अपनी भावनात्मक रचनाओं की प्रस्तुति दी। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्रपाल जैन ने कहा कि मातृ दिवस पर जन्म दात्री मां, हिन्दी मां और वागड़ी मां का गुणगान करते हुए हम हमेशा सम्मान देते रहें। जैन ने वहां उपस्थित सभी महिलाओं के नाम की विशेषता को समाहित करते हुए मां शब्द को परिभाषित किया। काव्य उत्सव के पश्चात हिंदी एवं वागड़ी भाषा, साहित्य पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें सभी साहित्यकारों ने अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए। जैन ने अपने आगामी लघु वागड़ी शब्द कोश, वागड़ी संस्मरण, वागड़ी काव्य महोत्सव एवं वागड़ी साझा संकलन पर प्रकाश डाला। सभी साहित्यकारों ने हिन्दी को और अधिक समृद्ध बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में दीपिका द्विवेदी, छाया चौबीसा, निधि जोशी, लता भट्ट, डॉ रेखाश्री खराड़ी, डॉ. प्रकृति पंड्या, पायल शर्मा, गोविंदकुंवर झाला, प्रियंका पंड्या, मनीषा पंड्या, शिल्पा पंचाल, सुनीता जैन, प्रतिज्ञा भट्ट, राकेश पंड्या, नरेंद्रपाल जैन, अंजली पंड्या आदि ने काव्य पाठ किया। वरिष्ठ साहित्यकार आभा मेहता उर्मिल ने अपने संदेश से शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन अंजली पंड्या ने किया। आभार नरेंद्रपाल जैन ने व्यक्त किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!