5.23 करोड़ के स्टांप गबन का मामला : पुलिस रिमांड के बाद कैशियर, वेंडर और सहयोगी को जेल

बांसवाड़ा । कोष कार्यालय से 5.23 करोड़ के स्टांप गबन के बहुचर्चित मामले में तीनों आरोपी केशियर, वेंडर और उसके सहयोगी को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी डिप्टी सूर्यवीरसिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों की 5 दिन की पुलिस रिमांड ली थी। इस दौरान प्रकरण में कई बिंदुओं को लेकर पूछताछ की गई। अब इसी आधार पर आगे की जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला कोष कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी (केशियर) नारायणलाल यादव ने वेंडर आशीष जैन व उसके सहयोगी भरत कुमार राव के साथ मिलकर जिला कोष कार्यालय के स्ट्रांग रूम से 5 करोड़ 23 लाख 88 हजार 511 रुपए मूल्य के स्टांप और टिकट का गबन किया था। विभागीय जांच में गबन उजागर होने के बाद केशियर को निलंबित कर दिया था। बाद में जिला कोषअधिकारी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया। जांच में 10 लाख 56 हजार 417 स्टांप स्ट्रांग रूम से चुराने और कलर प्रिंटर से झाली टिकट छापकर बेचने का भी खुलासा हुआ है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!